सिसई: अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ का जिला अध्यक्ष बनने पर मुकुंदा निवासी जवाहर जायसवाल और उनके सहयोगियों ने खुशी जताई
Sisai, Gumla | Jan 8, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदा गांव निवासी जवाहर जायसवाल को तीसरी बार गुमला जिला का अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।सिसई थाना रोड में बुधवार शाम जवाहर जायसवाल और उनके सहयोगियों ने इस पर प्रसन्नता प्रकट किया।बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सराफ ने पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें यह पद तीसरी बार दिया है।