सिसई: नगर पंचायत भवन में लाह पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम और टूल किट वितरण का हुआ आयोजन, 200 किसानों को मिला प्रशिक्षण
Sisai, Gumla | Jan 8, 2025 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत भवन में एक दिवसीय लाह पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धती से लाह खेती में उत्पादन बढ़ाना है। कार्यक्रम में 200 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया तथा टूल का वितरण किया गया।