हुज़ूर: CM ने अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से की चर्चा, प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। इसे देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होमगार्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रदेश के अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से बातचीत की और अधिकारियों को दिए निर्देश है कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।