कटिहार: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरदाही से 2 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
एक्साइज विभाग ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरदाही से दो लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह मामला शाम साढ़े पाँच बजे का है। एक्साइज विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है ।