पीरो: बेलगाम पिकअप का कहर: आइसक्रीम बेचने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Piro, Bhojpur | May 4, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेलगाम पिकअप वाहन ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छेदी टोला निवासी धरिछन चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के रूप में की गई है। सोमवार की दोपहर 2:00 के करीब बताया गया कि संतोष चौधरी आइसक्रीम बेचने का काम करता था और रोज की तरह आइसक्रीम बेचने के लिए जा रहा था।