कासगंज: कासगंज शहर में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 3 वाहन किए ज़ब्त, 231 वाहनों के किए चालान
कासगंज में पुलिस ने दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान राजकोल्ड तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, बिलराम नहर पुल पर वाहन चैकिंग की गई। और 3 वाहन सीज किए गए एवं 231 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान किए। जिसमे ऑनलाइन शमन शुल्क 4,71,000 रुपये बसूला गया।