मांगरौल: बडौद महादेव रोड, सीसवाली में खेतों की नौलाइयों में लगी भीषण आग, एक बकरी की मौत और 10 बकरियां झुलसी
Mangrol, Baran | Apr 19, 2026 सीसवाली कस्बे के पास भैरूपुरा गांव में खेतों की नौलाईयों में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 अन्य बकरियां झुलस गईं।यह घटना बड़ोद महादेव रोड पर स्थित खेतों में हुई। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात खेत मालिक द्वारा नौलाईयों में आग लगाने के कारण यह आग 10 से 15 किसानों के खेतों तक फैल गई।