लातेहार: उपायुक्त ने विद्युत कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्युत कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रुम में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली गई। कई निर्देश दिए।