सासनी: खेत पर सरकारी नाली व मेड काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, चार लोग घायल, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | May 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूदायन मे खेत पर सरकारी नाली व खेत की मेड काटने को लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की जमकर लाठी डंडे चलने लगे जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।