**पूर्णिया में परमान नदी का कटाव बना बड़ा खतरा, सड़क बचाने के लिए शुरू हुआ आपातकालीन काम**
बिहार के पूर्णिया जिले में परमान नदी का तेज कटाव लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। बायसी अनुमंडल के खुटिया पंचायत स्थित अर्राबाड़ी गांव में नदी का बहाव इतना तेज है कि मुख्य सड़क के टूटने का खतरा पैदा हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने कटाव रोकने के लिए आपातकालीन कार्य शुरू कर दिया है। बांस की पाइलिंग और बालू से भरी बोरियां लगाकर सड़क को सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि आसपास के गांवों का संपर्क बना रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार प्रयासों के बाद किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने मामले में हस्तक्षेप किया और विभागीय अधिकारियों से बात कर तत्काल सुरक्षा कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते यह काम नहीं होता, तो खुटिया पंचायत का कई गांवों से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट सकता था।
Bihar, India | Jul 31, 2026