मुज़फ्फरनगर: शांति समिति की बैठक में बड़ा फैसला, बिना अनुमति अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकलेगी
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना परिसर में अंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने कहा कि बिना अनुमति कोई शोभायात्रा नहीं निकलेगी। उन्होंने चेताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दाहिया ने सहयोग की अपील की और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात कही है।