दावथ: दावथ थाना परिसर में होली और माहे रमजान को लेकर हुई शांति समिती की बैठक।
Dawath, Rohtas | Mar 23, 2024 दावथ थाना परिसर मे शनिवार को होली व माह-ए रमजान को लेकर बीडीओ कुमार अश्वनी की अध्यक्षता मे शान्ति समिति की बैठक की गई।जिसमे मुख्य रूप से होली को शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराये जाने की अपील की गई।थानाध्यक्ष कृपाल जी ने सबसे पहले किस किस गाँवों मे कहा कहाँ होलिका दहन किया जाना है, सभी स्थलों को चिन्हित कर कितनी की संख्या मे भीड़ आएगी इसका जायजा लिया।