दावथ: तिलकपुरा गांव के बगीचा से पुलिस ने 15 लीटर अर्धनिर्मित शराब और निर्माण सामग्री जब्त किया है
Dawath, Rohtas | Mar 20, 2024 दावथ पुलिस ने एएलटीएफ टीम के साथ छापेमारी में तिलकपुरा गांव से अर्धनिर्मित शराब के साथ निर्माण सामग्री किया जब्त । थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि तिलकपूरा गांव में मंगलवार की रात्री एएलटीएफ टीम के साथ थाने के एसआई नीतेश कुमार ने शराब के विरुद्ध छापेमारी में बगीचा से 02 सिलेंडर ,02 गैस चूल्हा, एक बड़ा तसला, के साथ लगभग 15 अर्धनिर्मित शराब जब्त किया ।