कोरबा: विनीता मौत कांड में सनसनीखेज मोड़, चौथे दिन कब्र से निकाला गया शव, दहेज हत्या का आरोप
Korba, Korba | May 22, 2026 उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में विवाहिता विनीता पाटले की मौत का मामला अब हत्या की आशंका में बदल गया है। दफन के चौथे दिन शुक्रवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं.