पिपरा: तेंदुई गांव में भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्स, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Pipra, Palamu | Jul 6, 2026 पीपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में सोमवार को भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान हवन पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।