दुमका: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बेहरा बांक गांव में मारपीट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
Dumka, Dumka | Dec 16, 2024 आज सोमवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब दुमका जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बेहरा बांक गांव से मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों को दुमका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुफस्सिर थाना क्षेत्र के ननकू कुरवा निवासी अजय कुमार मंडल के लिखित शिकायत पर पुलिस ने यह कार्यवाही की।