दुमका: कुम्हारपाड़ा में झामुमो महासचिव विजय कुमार सिंह के निधन पर पहुंचे सांसद नलिन सोरेन
Dumka, Dumka | Dec 16, 2024 आज सोमवार को झामुमो महासचिव विजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। विजय कुमार सिंह के निधन की सूचना पर दुमका सांसद नलिन सोरेन दिन के 11.30 बजे के करीब उनके पैतृक निवास कुम्हारपाड़ा पहुंचे। परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी केलिए अपूर्णिय क्षति है।