दुमका: काठीकुंड में पंचायत सचिव के साथ मारपीट के विरोध में, सदर प्रखंड कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया
Dumka, Dumka | Dec 16, 2024 7 दिसंबर को दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड कार्यालय में कार्य के दौरान एक महिला पंचायत सचिव सहित दो लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के विरोध में पंचायत सचिव में आक्रोश व्याप्त है। दोषियों पर शख्त कार्यवाई की मांग को लेकर आज सोमवार को दुमका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव ने काला बिल्ला लगाकर कार्य शुरू किया।