हरसूद: हरसूद में ₹5.25 करोड़ की लागत से जनपद पंचायत कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू
Harsud, Khandwa | Mar 25, 2026 भूमि पूजन के पांच माह बाद प्रारंभ हुआ 5 करोड़ 25 लाख की लागत के जनपद पंचायत हरसूद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य। जनपद पंचायत हरसूद कार्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन 13 नवंबर 2025 को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह द्वारा किया गया था।