गोहर के दाड़ी गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल
गोहर: संजीव कुमार
गोहर उपमंडल की बासा पंचायत के दाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Mandi, Mandi | Oct 23, 2026