कायमगंज: गांव सिरौली में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना नवाबगंज के गांव सिरौली में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसका किसी ने वीडियो बनाकर गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह मारपीट का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार इस मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।