सदर: प्रयागराज: बिशप जॉनसन स्कूल की प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग, अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sadar, Allahabad | May 13, 2026
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने बिशप जॉनसन स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।अधिवक्ता रजनीश सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरन आरोप लगाया कि बीते 6 तारीख की रात उन पर गोलियां चलाई गईं।