अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर की मड़ैया में खेत में गाय जाने पर नामजद ने बरसाई लाठी, गाय की मौत, रिपोर्ट दर्ज
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर की मड़ैया निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र अवधेश कुमार दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे दिनेश चंद्र उर्फ गणेश पुत्र परमोली के गेहूं के खेत में एक गाय घुस गई थी। जिसे दिनेश चंद्र ने लाठी डंडों से बहुत मारा। जिससे गाय को काफी चोटे आई थी। दिनेश चंद्र गाय को खेत में ही छोड़कर भाग गया था।