हुज़ूर: भारत टॉकीज क्षेत्र में भारी बारिश से दुकानों में घुसा पानी, व्यापार प्रभावित #jansamasya
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल में हुई तेज बारिश के कारण भारत टॉकीज इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी दुकानों और प्रतिष्ठानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सामान भीग गया और कामकाज ठप हो गया।