बोध गया: बोधगया के सेठ छमाछम वाटर पार्क में फटा तिरंगा मिलने से नाराज़ लोग, बताया देश का अपमान
Bodh Gaya, Gaya | May 29, 2026 बोधगया के नीमा गांव स्थित सेठ छमाछम वाटर पार्क में फटा और पुराना तिरंगा फहराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वाटर पार्क पहुंचे युवक मुकेश कुमार और अनिकेत कुमार ने फटे तिरंगे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है