समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र पासवान ने की। बैठक का संचालन उपविकास आयुक्त-सह-कार्यपालक पदाधिकारी श्री आकाश चौधरी ने किया।
बैठक में बिजली, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, आईसीडीएस, उपभोक्ता एवं खाद्य संरक्षण समिति समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने विभागीय योजनाओं और जिला परिषद से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सहित सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
#samratchoudhary