स्टेशन बालाजी से शुरू हुआ हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस गंगरार बस स्टैंड, पुरबियों का मोहल्ला होते हुए गढ़ बालाजी पर समापन हुआ। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे और भक्तिमय वातावरण में भगवान हनुमान की आराधना की। स्थानीय लोगों ने उत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में सहयोग दिया।