कटिहार पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त पहल: मूर्ति विसर्जन एवं आगामी छठ महापर्व को लेकर घाटों का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक-20.10.2026 को जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार के द्वारा नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्रांतर्गत शहरी क्षेत्रों की नदियों तथा मनिहारी स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन एवं आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों की स्थिति, सुरक्षा-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन एवं कटिहार पुलिस द्वारा मूर्ति विसर्जन एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat Katihar Police ICDS Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
1 views | Katihar, Bihar | Oct 20, 2026