शहर के आदर्श नगर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पौराणिक छत्रियों को राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप वंशज से जुड़ी होने का बताकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया एवं छत्रियों को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बात की इसे लेकर समाज के लोग कार्य स्थल पर भी पहुंच गए जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची । दूसरी और कार्य करने वाले पक्ष ने अपना पक्ष भी रखा है ।