कौंच: डीआरएम झांसी ने कोंच स्टेशन का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी, जेई को सस्पेंड किया
Konch, Jalaun | Apr 30, 2026 झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम 5 बजे कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, निर्माणाधीन ट्रैक और माल गोदाम के कार्य में धीमी प्रगति पर उन्होंने ठेकेदारों और अभियंताओं को फटकार लगाई व समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए, लापरवाही पर एक जेई को सस्पेंड करने के आदेश दिए , डीआरएम ने एट-कोंच रेल लाइन को तेज रफ्तार मार्ग बनाने की बात कही है।