हज़ारीबाग: केरेडारी कोल माइंस में खनन पूरी तरह से बंद, स्थिति तनावपूर्ण
हजारीबाग जिले के केरेडारी कोल माइंस में खनन बंद। हजारीबाग:एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की केरेडारी कोल माइंस में यूनियन बंदी के चलते खनन कार्य पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। एमडीओ कंपनी बीजीआर माइनिंग ने करोड़ों के नुकसान की बात कही है। मजदूरों की आजीविका पर संकट गहरा गया है और मामला लेबर कोर्ट के फैसले पर टिका है।