नबीनगर: टंडवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 लीटर विदेशी शराब, दो बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के पिपरडीह, बुधन बिगहा और लहंग कर्मा गांव में बीते रात्रि की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो बाइक भी जब्त की गई है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मेहदी बेला गांव निवासी संतोष पासवान के रूप ।