लोहरदगा: लोहरदगा में वाहन जांच अभियान, 27 दोपहिया वाहनों से ₹1.21 लाख का जुर्माना वसूला गया
लोहरदगा। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार सोमवार 6 अप्रैल 2026 को नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान समाहरणालय लोहरदगा और शंख पुल मोड़ के मुख्य सड़क मार्ग पर चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था।