चित्तौड़गढ़: मामूली विवाद को लेकर साले ने बहनोई पर लाठी से वारकर हाथ तोड़ा, पड़ोस के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
गणेशपुरा में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने लाठी से हमला कर अपने बहनोई को घायल कर दिया। उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बस्सी थाना अंतर्गत बीलिया खेड़ा निवासी 29 वर्षीय मदनलाल पुत्र भैरूलाल भील अपने ससुराल गणेशपुरा गांव आया था। उसकी पत्नी ने अपने भाई उदयलाल पर बिना किसी कारण झगड़ा करने की शिकायत की थी।