चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा चौराहे पर देर रात को निजी बस ने दो गोवंश को लिया चपेट में मौके पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमलपुरा चौराहे पर देर रात को एक निजी बस ने दो गोवंश को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ में समझाइए इसका उन्हें हटाया। बाद में पैसेंजर से भरी बस को रवाना किया गया।