जशपुर: ₹12.90 लाख के चेक बाउंस मामले में हरमीत पहवा को 6 माह की जेल, पूरी राशि लौटाने का आदेश
12 लाख 90 हजार के चेक बाउंस मामले में अपीलीय अदालत ने हरमीत पहवा को दोषी ठहराते हुए 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित को 12 लाख 90 हजार की पूरी राशि लौटाने का भी आदेश दिया है। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, हरमीत पहवा पर बीसी (कमेटी) के माध्यम से लोगों से लाखों रुपये लेने का आरोप है। बताया जाता है कि रकम लौटाने के लिए उन्होंने