सोमवार शाम 4:00 बजे मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अनूपपुर द्वारा आज ‘‘पायलट प्रोजेक्ट’’ के अंतर्गत एक कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के जय नारी संकुल संगठन, करपा में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं को सूत कताई एवं बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया।