पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस की कार्रवाई में साइबर ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और सिम कार्ड किए गए जब्त
एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। शुक्रवार शाम 5 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी,