ब्यौहारी: गिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, पैर में आई गंभीर चोट
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चुंगी नाका के पास गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच रविवार दोपहर 1 बजे से शुरू कर दी है।