घाघरा: दीरगांव के केदली गांव में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन, डीडीसी हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Nov 21, 2025 दीरगांव पंचायत के केदली गांव में प्रखंड प्रशासन द्वारा आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के डीडीसी दिलेश्वर महतो,सीओ खाखा सुशील कुमार सहित कई अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थिति अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही डीडीसी दिलेश्वर महतो ने विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण किया।