कोल: मडराक में सास और दामाद के फरार होने के मामले में गांव के लोगों ने कहा- वापस आने पर महिला को करेंगे स्वीकार, करेंगे माफ
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के एक गांव से सास और दामाद वाले मामले में ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि अगर सास यानी महिला अपने घर वापस आती है तो पूरे गांव उसको स्वीकार कर लेगा। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा यानी गांव के लोगों के द्वारा साफ तौर पर कहा गया है कि उसने जो काम किया है वह बेहद गलत काम है। लेकिन फिर भी महिला होने के नाते उसकी गलती को माफ कर दिया जाएगा।