कोल: क्वार्सी, दीनदयाल अस्पताल में जेबकतरों ने कई मरीज़ों और तीमारदारों की जेब पर किया हाथ साफ, एक फरार, दूसरा दबोचा गया
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की है।जहां शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जेबकतरों के द्वारा कई मरीज और उनके साथ आये तीमारदारों की जेब पर हाथ साफ कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे जेबकतरों को चीख पुकार की आवाज सुनकर अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों के द्वारा दौड़कर पकड़ा।