कोल: अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते समय फूट-फूट कर रोई हर्षा रिछारिया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 वृंदावन से लेकर संभल तक पैदल यात्रा कर रही हर्षा रिछारिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हर्षा सनातन धर्म के लोगों को जगाने के लिए वृंदावन से लेकर संभल तक पैदल यात्रा कर रही है। इस दौरान अलीगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ पर जलाभिषेक के दौरान हर्षा रिछारिया फूट फूट कर रोती हुई नजर आयी हैं।