कोल: बन्नादेवी में शहर के नामचीन विद्यालय की खाली बस को तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सारसौल चौराहे के निकट की है।जहां शहर के नामचीन विद्यालय की बस में एक तेज रफ्तार मैक्स लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके चलते बस क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत ये रही कि उस समय विद्यालय की बस बच्चों को स्कूल लेने के लिए जा रही थी और इसी कारण बस में चालक व परिचालक के अलावा कोई नहीं था।