बहेड़ी: चुरैली नहर पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार शख्स और उसके परिजनों से छीनी सोने की चेन व मंगल सूत्र
देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनमन निवासी चंद्रपाल पुत्र सेवाराम के मुताबिक बीती मध्यरात्री करीब साढ़े बारह बजे वो बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया नबीबख्श से दावत खाने के बाद बाइक से अपनी पत्नी और साले की पत्नी के साथ वापस अपनी ससुराल दीन नगर जा रहे थे कि तभी जैसे ही वो चुरैली नहर की पुलिया के पास पहुंचे तभी अज्ञात बदमाश सोने की चेन आदि छीन कर ले गए।