इस्माइलपुर: भवानीपुर के काली मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन
नवगछिया। रविवार की रात भवानीपुर स्थित काली मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सोनू झा, तपेश्वर पंडित और अमित कुमार झा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन से मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से मां काली की आराधना की।