चकरनगर: पल्सर बाइक पर सवार दो मित्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
भरेह क्षेत्र के कांयछि गाँव के समीप उदी-भरेह मार्ग पर सड़क हादसे में पल्सर बाइक पर सवार 2युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।राहगीर की सूचना पर पहुंची भरेह व चकरनगर की पुलिस ने दोनों युवकों को प्रथम दृष्टया निकट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजपुर ले गए जहां पर डाक्टरों की टीम ने मृतक घोषित कर दिया।बुधवार सुबह करीब 7बजे दोनों शवों का पंचनामा भर पीएम भेज दिया