सिमडेगा: बाजारटांड़ रोड पर जलजमाव वाले गड्ढे भरवाए गए
सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने सोमवार सुबह 8 बजे साप्ताहिक बाजारटांड़ रोड स्थित चिकन-मटन दुकानों के आसपास जलजमाव और गड्ढों की समस्या को देखते हुए पहल की। नगर परिषद की ओर से वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल डलवाकर सड़क के गड्ढों को भरवाया गया। लंबे समय से सड़क पर पानी जमा होने और कीचड़ की वजह से राहगीरों एवं दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। गड्ढे भरने के बाद