तमकुही राज: NH727B के लिए अधिग्रहित भूमि में पूर्व से बने भवनों का मिलेगा मुआवजा, तहसील प्रशासन ने दी जानकारी, किसानों में खुशी
तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले NH 727B के लिए अधिग्रहित किसानों का भूमि का मुआवजा देने के बाद अब अधिगृत भूमि में पूर्व से बने भवनों का भी मुआवजा तय कर भवन स्वामियों के पास पहुँच उन्हें आवश्यक प्रपत्र जमा कर मुआवजा प्राप्त करने को कहा है। नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा प्रभारी राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय, अश्विन राय ने किसानों को जानकारी दी है।