बांगरमऊ: भतीजे ने चाचा को पीटा, गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, बिजली के तार हटाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया केस
आसीवन थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिजली का तार हटाने को लेकर नाराज भतीजे ने अपने चाचा दशरथ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 51 वर्षीय दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुई घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर